Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायगढ़ (पनवेल) महाराष्ट्र से जामताड़ा के 7 प्रवासी मजदूर आज शाम में डाल्टेनगंज (पलामू) रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, उपायुक्त ने मजदूरों को लाने हेतु दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की
    Breaking News झारखंड

    रायगढ़ (पनवेल) महाराष्ट्र से जामताड़ा के 7 प्रवासी मजदूर आज शाम में डाल्टेनगंज (पलामू) रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, उपायुक्त ने मजदूरों को लाने हेतु दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *रायगढ़ (पनवेल) महाराष्ट्र से जामताड़ा के 7 प्रवासी मजदूर आज शाम में डाल्टेनगंज (पलामू) रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं, उपायुक्त ने मजदूरों को लाने हेतु दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की*

    जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) के द्वारा जानकारी दिया गया है कि
    *दिनांक- 16/05/2020 को अपराह्न 07:35 बजे रायगढ़ (पनवेल) महाराष्ट्र से जामताड़ा के 7 प्रवासी मजदूरों के डाल्टेनगंज (पलामू) रेलवे स्टेशन आने की सूचना प्राप्त हुई है।*

    उक्त संबंध में फंसे लोगों को डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन से जामताड़ा जिला सकुशल वापस लाने हेतु श्री उपेन्द्र प्रसाद, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जामताड़ा (मों0 7004870597) को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है तथा निर्देश दिया गया है कि दिनांक- 16/05/2020 के प्रातः में डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन हेतु प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे।

    जहां रेलवे स्टेशन में पहुंचकर सर्वप्रथम सभी अप्रवासी मजदूरों की *विवरणी संलग्न प्रपत्र* में प्रखंड वार संधारित करेंगे तथा अविलंब व्हाट्सएप के माध्यम से गोपनीय शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी ,सिविल सर्जन तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मजदूरों को उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
    प्रखंड करमतांड के लिए श्री परमेश्वर रजक, पंचायत सचिव (6202939275)
    प्रखंड नाला के लिए श्री विश्वजीत दुबे जनसेवक (मों-6294664349) एवं प्रखंड फतेहपुर के लिए श्री श्रवण मरांडी, जनसेवक (8709559295) प्रखंड कुंडहित के लिए श्री किशोर किस्कू कनीय अभियंता, 14 वे वित्त आयोग(मों-8709028677) से समन्वय स्थापित कर उनके प्रखंड के मजदूरों/ अन्य लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

    सिविल सर्जन, जामताड़ा को उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया है कि आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच करने हेतु प्राप्त सूची के अनुसार चिकित्सक टीम की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा मजदूरों को निर्धारित जॉन – रेड/ऑरेंज/ ग्रीन के अनुसार उन्हें क्वॉरेंटाइन करने हेतु आवश्यक निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे।

    जिला परिवहन पदाधिकारी, जामताड़ा को निर्देश दिया गया है कि एक छोटी वाहन एवं अप्रवासी मजदूरों को लाने हेतु 02 बड़ी बस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सिविल सर्जन ,जामताड़ा से समन्वय स्थापित कर उक्त सभी वाहनों की यात्रा से पूर्व एवं यात्रा के उपरांत सैनिटाइज करना सुनिश्चित करेंगे एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करेंगे ।

    किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारी/ दंडाधिकारी अविलंब अनुमंडल पदाधिकारी ,जामताड़ा सह वरीय प्रभारी, मो. नंबर- 8709150220 को इसकी सूचना देंगे एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा इसका सतत् पर्यवेक्षण करेंगे एवं कोई भी समस्या होने पर उसका समाधान /यथोचित मार्गदर्शन देना सुनिश्चित करेंगे।

    पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ आवश्यकतानुसार अपने स्तर से पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का कष्ट करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं के नाम पर 1 रुपये में सम्पति निबंधन को समाप्त करना महिला सशक्तिकरण में बड़ी बाधा : राजेश शुक्ल
    Next Article उड़ीसा एवं उत्तर प्रदेश में फंसे हुए जिले के मजदूरों एवं अन्य लोगों को लाया जाएगा:उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    पैतृक जमीन हड़पने से सी ओ से शिकायत 

    यूसील प्रबंधन के द्वारा के के फार्मा को 1 साल में 2 करोड़ से अधिक का भुगतान लेकिन समय पर नहीं मिल रहा है मरीजों को जरूरी दवा

    सरायकेला-खरसावां में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की सख्ती, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त, पांच वाहनों से ₹23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.