Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 हजार से कम वेतन वाले कर्मचारियों का अगस्त तक PF देगी सरकार
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    15 हजार से कम वेतन वाले कर्मचारियों का अगस्त तक PF देगी सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहत पैकेज का ऐलान करते हुए नौकरी-पेशा करने वालों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने ऐलान किया है कि 15 हजार रुपये से कम वेतन वाले कर्मचारियों का ईपीएफ अगस्त तक केंद्र सरकार देगी. सरकार ने ऐलान किया है कि 12% की जगह 10% ही ईपीएफ कटेगा. नियोक्ता और कर्मचारी दोनों का योगदान सरकार कर रही है.

    वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिए करीब 2500 करोड़ रुपये का खर्च होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार अब अगस्‍त तक कंपनी और कर्मचारियों की तरफ से EPFO जमा करेगी. इसका लाभ 3.67 लाख कंपनियों और 72 लाख कर्मचारियों को होगा. मार्च, अप्रैल और मई में भी सरकार ने ही कंट्रीब्‍यूट किया था. जिसके बाद सरकार ने अब इस सुविधा को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. 4.3 करोड़ कर्मचारियों को हाथ में मिलेगी अब ज्यादा सैलरी- नौकरी करने वाले कर्मचारियों के हाथ में मिलने वाली सैलरी बढ़ सके, इसके लिए सरकार पीएफ कंट्रीब्यूशन को 12% से घटाकर 10% करने जा रही है. यह तीन महीने के लिए होगा.

    हालांकि, केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों का पीएफ 12% ही कटता रहेगा. यह उन कर्मचारियों के लिए रहेगी, जो गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत नहीं आए हैं. इससे करीब 4.3 करोड़ कर्मचारियों को फायदा होगा. इससे कर्मचारियों और कंपनियों को 6750 करोड़ अतिरिक्त रुपए मिलेंगे. पीएम मोदी ने किया था ऐलान- सीतारमण 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से जुड़ी सभी डिटेल देश को बताएंगी. इस आर्थिक पैकेज का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात 8 बजे देश को संबोधित करते हुए किया था. कोरोना महामारी से जूझ रहा देश लॉकडाउन के 50 दिनों से जिस राहत के मरहम का इंतजार था. उसका ऐलान पीएम ने कर दिया.

    कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई और देश को फिर से खड़ा करने के लिए मोदी सरकार ने 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है. जीडीपी का 10% राहत पैकेज- 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज देश की जीडीपी का करीब 10% है. ये 2020-21 के स्वीकृत बजट यानि 30 लाख करोड़ से करीब 10 लाख करोड़ कम है. प्रधानमंत्री ने साफ किया इस आर्थिक पैकेज से कुटीर उद्योग, लघु-मंझोले उद्योग, श्रमिकों, किसानों और मध्यम वर्ग को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही भारतीय उद्योग जगत को भी नई ताकत देगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाल्या ने लगाई गुहार-सरकार मेरी विनती भी सुने, पूरा कर्ज वापस ले और केस बंद करे
    Next Article रेलवे ने 30 जून तक के सभी बुक टिकट किए कैंसिल, श्रमिक-स्पेशल ट्रेन पर असर नहीं

    Related Posts

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    October 5, 2026

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    October 5, 2026

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुण की कीमत मिलती है, गुनाह की चुकानी पड़ती है: जीवन का असली हिसाब

    पत्रकारों की गरिमा पर हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों जवाब दें!

    एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन

    विश्व शिक्षक दिवस- 5 अक्टूबर 2026

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.