Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरकाई नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत
    Breaking News अपराध झारखंड

    खरकाई नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरकाई नदी में नहाने गए दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत

    आदित्यपुर

    सरायकेला अनुमंडल के आरआइटी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 30 के बंतानगर के समीप से होकर गुजरने वाली खरकई नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृत युवकों का नाम छोटू प्रमाणिक उर्फ सोनू (18) तथा सागर कुमार महतो (20) है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरआईटी थाना पुलिस पहुंची । पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों के शवों को बाहर निकालवाया । उधर दोनों युवकों को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि दोनों युवक बंतानगर का ही रहने वाला था और नहाने के लिए अपने एक और दोस्त के साथ आदित्यपुर प्लेटिना सिटी के पीछे स्थित नदी में गया था। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और पानी की तेज बहाव में बहने लगे। उसके साथ तीसरा युवक भी बहने लगा था, लेकिन पास ही खड़े मछुआरों ने एक युवक को बचा लिया, जबकि दोनों युवक बहने लगे। हल्ला सुनकर बस्ती के लोग भी नदी के पास ही पहुंच गए और दोनों को किसी तरह बाहर निकाला।इस वीभत्स घटना के बाद मृत युवकों के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है जबकि पूरे बस्ती में गम का माहौल है। पहले से ही सारे लोग लॉकडाउन और कोरोना वायरस को लेकर गम में थे कि अचानक से इस घटना ने सबको झकझोरकर रख दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअन्य जिलों व राज्यों के श्रमिकों के जिले में आने की अनुमति नहीं होगी, स्थानीय मजदूरों से कार्य लिया जाएगा:उपायुक्त
    Next Article ऋषि कपूर: रोमांटिक फिल्मों के एक युग की समाप्ति

    Related Posts

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    May 11, 2025

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 11, 2025

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    May 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता एवं आनन्द बिहारी दुबे

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल और त्रिनेत्रम आई अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

    मोदी के नेतृत्व में सर्जिकल प्रहार, झुका पाकिस्तान, दुनिया ने मानी भारत की ताकत

    अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर जांच जारी

    टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूलों में 5S और विजुअल वर्कप्लेस मैनेजमेंट का आयोजन

    उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में क्षेत्र भ्रमण कर विभिन्न समूहों से संवाद स्थापित किया

    भारत की निर्णायक कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, मित्र देशों का आभार : अंकित आनंद

    जमशेदपुर में बंकर पर सभी कि नजर टिकी

    इंटक नेत्री शशि आचार्य को सरायकेला जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.