Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रवासियों को उनके प्रदेश ले जाने की दी अनुमति 
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रवासियों को उनके प्रदेश ले जाने की दी अनुमति 

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स की पहल पर केंद्र सरकार ने प्रवासियों को उनके प्रदेश ले जाने की दी अनुमति 
     

     
    नई दिल्ली। देशभर में प्रवासियों और लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों की मदद के लिए दिन रात मेडिकल से लेकर भोजन की सुविधाएं पहुँचाने कार्यरत एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स के प्रयास से भारत सरकार ने देशभर के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन के कारण फंसे विभिन्न प्रदेशों के प्रवासी नागरिकों को उसके गृह राज्य में जाने की औपचारिक अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय से जारी पत्र के अनुसार राज्यों को सभी नियमों का पालन करते हुए इस प्रवासियों को अपने अपने प्रदेशों में ले जाने की अनुमति होगी। एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स के राष्ट्रीय संयोजक डॉ कृष्ण कुमार झा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया की उन्होंने प्रधानमंत्री समेत गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर प्रवासियों को उनके गृह राज्य में ले जाने की अनुमति देने की सर्वप्रथम मांग की थी जिसके बाद मंत्रालय ने गम्भीरतापूर्वक विचार के बाद अब यह अनुमति प्रदान कर दी है। डॉ. कृष्ण कुमार झा ने बताया कि एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स देशभर में 22000 से भी अधिक स्वयंसेवक कोरोना योद्धाओं के माध्यम से एक डिजिटल फार्म प्रवासी लोगों से भरवा रही है जिससे उनके गृह राज्य जाने के डाटा को तैयार करके सरकारों को सौंपा जाए और उनके लॉकडाउन से निकलने का मार्ग प्रशस्त हो सके। उन्होंने बताया की जिस व्यक्ति के मोबाईल में आरोग्य ऐप होगा डिजिटल फार्म उसका ही भरा जायेगा इस मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरोग्य ऐप से जोड़ना है ताकि कोरोना महामारी का अलर्ट मिलता रहे और जरुरी सावधानियां रखी जा सकें। डॉ. कृष्ण कुमार झा ने सभी प्रवासियों से अपील करते हुए कहा की जब भी एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स के स्वयंसेवक डिजिटल फार्म भरवाने आएं तो उनको सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि एक सही जानकारी सरकार को मदद के लिए दी जा सके। उन्होंने लॉकडाउन में सेवार्थ सभी डॉक्टरों,नर्सों,स्वास्थ्यकर्मियों,स्वयंसेवी संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की आज कुछ हद तक हमने कोरोना को रोकने में जो सफलता पायी है वह इनके योगदान के बिना संभव नहीं हो सकती थी। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाईन के अनुसार सावधानियां अपना कर घरों के भीतर रहने का आग्रह किया। उन्होंने एंटी कोरोना टास्क फ़ोर्स की तरफ से अभिनेता इरफ़ान खान और अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।   
     
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायाधीश ने 200 महादलित परिवार को दी राहत सामग्री
    Next Article अन्य जिलों व राज्यों के श्रमिकों के जिले में आने की अनुमति नहीं होगी, स्थानीय मजदूरों से कार्य लिया जाएगा:उपायुक्त

    Related Posts

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.