बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन से अपील
अजय शास्त्री
कोरोना से जूझ रहे अधिवक्ता समाज के लिए जिला वकील संघ के वरीय अधिवक्ता सह पूर्व पदाधिकारी राममूर्ति प्रसाद सिंह ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मदन कुमार मिश्रा से मदद की अपील की। श्री सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद देने में काउंसिल द्वारा तय की गई शर्तें बिल्कुल ही अव्यावहारिक है और तय किये गए शर्त के तहत एक भी अधिवक्ता लाभ के पात्र नहीं होंगे । श्री सिंह ने बिहार बार कौंसिल के सभी पदाधिकारियों से भी अपील की है कि इस तरह का संकट देश आजाद होने के बाद कभी भी अधिवक्ता समाज के सामने नहीं आई है और ऐसी संकट की घड़ी में कौंसिल को उदार दिल से अधिवक्ताओं को मदद करनी चाहिए ना की मदद के नाम पर अव्यवहारिक शर्त अधिवक्ता समाज पर थोपी जाए । बिहार बार कौंसिल के द्वारा तय किए गए शर्तों से अधिवक्ता समाज काफी आहत है और अधिवक्ता समाज को ऐसा महसूस हो रहा है कि उनके वोट से निर्वाचित सदस्य भी उनको इस संकट काल में अकेला छोड़ दिये है। श्री सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद अखबारों में खबर दे देने से और सोशल मीडिया पर समाचार चलाने से नहीं मिल जाएगा बल्कि व्यवहारिक रूप में देने से मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को मदद का ऐलान किया गया है परंतु आर्थिक मदद लेने के लिए जो शर्तें निश्चित की गई है उस शर्त से अधिवक्ता समाज काफी आहत है अधिवक्ताओं को ऐसा लग रहा है कि दिए गए शर्तों के तहत एक भी अधिवक्ता इस लाभ के पात्र नहीं होंगे।

