आज दिनांक 25 शनिवार को लुकडाउन की इस आपात स्थिति में जहां लोग अपने घरों में बंद है ऐसी स्थिति में सरजामदा एरिया के कुल 9 युवाओं ने अपने साहस और मानवता का अच्छा परिचय देते हुए जमशेदपुर ब्लड बैंक जाकर स्वेच्छा से रक्तदान किया ताकि इस आपात स्थिति में किसी भी गरीब या जरूरतमंद इंसानों को रक्त आसानी से उपलब्ध हो सके इस अवसर पर राजेश माडीँ,ने कुल 58वी बार रक्तदान किया ……..रक्तदाता साथी रामचंद्र माडीँ ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी ना हो इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा साथ ही इन्हें गर्व महसूस हुआ जो कि राजेश माडीँ जैसे आदिवासी युवा इस मुहिम में शामिल होते हैं लोगों का प्रेरणा बनते हैं और अपने राज्य और जिला का नाम रोशन करते हैं शनिवार को रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से राजेश माडीँ, रामचंद्र माडीँ,गिरीश माडीँ ,कुंवर माडीँ, आकाश माडीँ,लेमबो हेमब्रोम, अभिषेक बांनरा, राँकी मुमू, व रायसेन सोलेन, शामिल हुए……
Previous Articleगृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन में दी गई छूट को लेकर जल्द प्रशासन जारी करेगा विस्तृत गाइडलाइन
Next Article फसलें बर्बाद होने से किसान वर्ग मायुष

