निजाम खान
*वर्तमान समय में लॉक डाउन के दौरान पुरानी व्यवस्था ही रहेगी लागू : उपायुक्त*
– *गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन में दी गई छूट को लेकर जल्द प्रशासन जारी करेगा विस्तृत गाइडलाइन*
उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला ने कहा है कि गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन में दी गई छूट को लेकर जिले में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति नहीं हो, इसको लेकर राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में स्थानीय प्रशासन द्वारा जल्द ही विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी।
*फिलहाल पुरानी व्यवस्था रहेगी लागू,कोई बदलाव नहीं*
कोरोना संक्रमण और रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जो व्यवस्था पूर्व में लागू की गई है फिलहाल उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
*प्रशासन जल्द जारी करेगी विस्तृत गाइडलाइन*
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से लॉक डाउन के दौरान दुकानों को खोलने की छूट को लेकर गाइड लाइन जारी किया गया है। वर्तमान में पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी। जिला प्रशासन राज्य से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में बहुत जल्द दिशा निर्देश जारी करेगी। व्यवसायिक वर्ग से प्रशासन ने सहयोग करने की अपील की है।

