Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंह साहिबान के हुकमनामे पर पहरा दें सिंह सभाएं: इंद्रजीत
    Breaking News Headlines झारखंड

    सिंह साहिबान के हुकमनामे पर पहरा दें सिंह सभाएं: इंद्रजीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंह साहिबान के हुकमनामे पर पहरा दें सिंह सभाएं: इंद्रजीत
    घरों में मनेगा खालसा सृजना दिवस, करेंगे सहज पाठ
    जमशेदपुर। 13 अप्रैल को 322 वां खालसा पंथ सृजना दिवस सिख संगत अपने घरों में मनाएं। पांच सिंह साहिबान द्वारा जारी हुकुमनामे का हवाला देते हुए तखत श्री हरिमंदिर साहब प्रबंधन कमेटी पटना के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह ने पूरी दुनिया की सिख संगत से अपने अपने घरों में खालसा सृजना दिवस मनाने का आह्वान किया है।
    सरदार इंदरजीत सिंह के अनुसार कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए पूरी मानव जाति को बचाने के लिए सिंह साहिबान का यह सराहनीय फैसला है। इसे शिरोधार्य किया जाना चाहिए।उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पूर्वी भारत की सभी गुरुद्वारा कमेटियों एवं सिंह सभाओं से अपील की है कि वे 13 अप्रैल को गुरु मर्यादा के अनुसार समस्त मानव जाति के कल्याण एवं भले के लिए अरदास करें।
    सिंह सभाएं 11 अप्रैल को अखंड पाठ रखें तथा इसका भोग 13 अप्रैल को डालें अथवा 13 अप्रैल बैसाखी को सहज पाठ का ही आयोजन कर अरदास करें। पूरी दुनिया में लॉक डाउन है और भारत सरकार ने देश भर में आपदा कानून लागू कर घरों में रहने की अपील नागरिकों से की है।
    ऐसे में समस्त सिख परिवारों एवं सिख सभाओं को सरकार के साथ कदमताल करते हुए अच्छे शहरी होने का कर्तव्य निभाना चाहिए। 13 अप्रैल को बैसाखी वाले दिन भी गुरुद्वारों में सोशल डिस्टेंस का पूरा प्रबंध सिंह सभाओं द्वारा किया जाना चाहिए।
    वहीं उन्होंने संगत से अपील की है कि सभी पांच तख्तों एवं ऐतिहासिक गुरुद्वारों से ऑनलाइन लाइव कार्यक्रम होंगे और इसका लाभ घरों में सीमित रह कर संगत के द्वारा लिया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पानी लेते समय सोशल डिस्टेंस का पालन सिखाया गया

    Related Posts

    वह बृक्ष — मोहन गौतम

    September 30, 2026

    मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी

    September 30, 2026

    डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Stake Casino Online : Sessions rapides et l’art du pari instantané

    वह बृक्ष — मोहन गौतम

    मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी

    डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक

    दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत

    13वां प्रागज्योति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव संपन्न

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.