Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन के बीच जनता को राहत, गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    लॉकडाउन के बीच जनता को राहत, गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोनावायरस के इस संकट की घड़ी में आम आदमी के लिए यह बड़ी राहत की खबर है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैर-सब्सिडाइज्‍ड घरेलू रसोई गैस यानी बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतों में कटौती की है. 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 61.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्‍ते हुए हैं. लगातार दूसरे महीने सिलेंडर के दामों में गिरावट दर्ज की गई है. नई दरें बुधवार सुबह से लागू हो गई है.

    इंडियन ऑयल के महाप्रबंधक (एलपीजी) अरुण प्रसाद ने बताया कि तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) में भी 96 रुपये कम किए हैं. कमर्शियल सिलेंडर अब 1369.50 रुपये का पड़ेगा. पांच किलो वाला सिलेंडर भी 21.50 रुपए कम होने के बाद 286.50 रुपये का हो गया.दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 744 रुपये रह गई है जो 805.50 रुपये थी. इसी प्रकार, कोलकाता में 744.50 रुपये, मुंबई में 714.50 रुपये और चेन्‍नई में 761.50 रुपये हो गई है जो क्रमश: 839.50 रुपये, 776.50 रुपये और 826 रुपये हुआ करती थी.

    केंद्र सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है. अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है. हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है. औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमरकज से निकाले गए 2100 से अधिक लोग, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article उर्वशी रौतेला ने दिखाया अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.