भाजपा बहरागोड़ा मंडल द्वारा आज से की गई मोदी आहार की शुरूआत।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के सहयोग से भाजपा बहरागोड़ा मंडल ने लॉक डाउन के दौरान आज से एक सौ गरीब,बुजुर्ग तथा असहाय लोगों के बीच मोदी आहार के रूप में फूड पैकेट के वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ।
आज बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर पंचायत के एक सौ लोगों के बीच दोपहर का भोजन (पांच रोटी एवं सब्जी)का वितरण किया गया।
यह मोदी आहार 14 अप्रैल लॉक डाउन की अबधि तक यह कार्यक्रम चलेगा।
प्रखंड के सभी पंचायत के जरूरत मंद लोगों की सूची पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार की जा रहा है।
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने दूरभाष पर बताया कि सामाजिक दूरी तथा सरकार एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी कार्यकर्ता गरीबों की सेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी गरीबों तक भोजन पंहुचाने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया है।डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के बाहर विभिन्न हिस्सों में फंसे दिहाड़ी मजदूरों के भोजन की व्यवस्था भी संबंधित राज्य के पार्टी कार्यकर्ता करेंगें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष बाप्टु साव ने कहा कि आज से भाजपा बहरागोड़ा मंडल द्वारा सेंट्रल किचन की व्यवस्था की गई है जिसमें तीन कारीगर सुबह से रोटी एवं सब्जी बनाने में लग जाते हैं।आने वाले समय में जरूरत के मुताबिक फूड पैकेट की संख्या बढ़ाई जाएगी।पार्टी कार्यकर्ता भी अपने परिबार से गरीबों के लिए भोजन की पैकेट मुहैया कराएंगे।
आज मोदी आहार को सफल बनाने में राजकुमार कर,मिहिर दलाई,दीपेन मन्ना,मिंटू नायक,बिमान जाना,मोतीलाल राणा,दीपंकर साव, ज्योतिर्मय रॉउत,अमर धवरिया,कमलेश साव, कवि कुंडू,जयंत मंडल,नसीम अख्तर ,सुखेंदु साव सक्रीय रहे।

