निजाम खान
जामताड़ा जिला में लॉकडॉउन के दौरान कोई भी व्यक्ति या परिवार भूखा ना रहे । उसके लिए वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.) की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की ओर से नाला, जामताड़ा सदर एवं कुंडहित प्रखण्ड की सखी मंडल की दीदियों के द्वारा जरूरतमंद लोगों के घरों को चिन्हित कर भात, दाल ,आलू -टमाटर की सब्जी बनाकर घर – घर जाकर अपने स्तर से भूखे लोगों खाना खिलाने का काम किया गया। साथ ही ऐसे परिवार जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। उनको गांव के लोगों ने भी आगे बढ़कर जिनसे जो बन पड़ा चावल , दाल, आलू, टमाटर, सहजन आदि देकर मदद किए। जिससे आस -पास के लोग भी प्रेरित हो रहे। इस कार्य में प्रखण्ड के प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक , सामुदायिक समन्वयक, पीआरपी एवं प्रखण्ड टीम मिलकर सफल बना रहे हैं।

