प्रकाशनार्थ: भाजपा गोलमुरी मंडल ने जरूरतमंद महिला को भेंट की अत्याधुनिक व्हील चेयर।
शुक्रवार, जमशेदपुर: भाजपा गोलमुरी मंडल ने मंडल अंतर्गत निवास करने वाली ज़रूरतमंद महिला को व्हील चेयर भेंटकर मानवता का संदेश दिया। शुक्रवार सुबह भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के संग केबुल टाउन, सी टाइप स्थित आवास पर जाकर महिला को व्हील चेयर प्रदान किया। गोलमुरी भाजपा के कार्यकर्ताओं को कुछ दिन पूर्व जानकारी प्राप्त हुई कि लकवा से ग्रसित महिला को चलने-फिरने व दैनिक कार्यों में प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण महिला व्हील चेयर खरीदने में भी असमर्थ थी। उपरोक्त समस्या पर भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा ने संज्ञान लेते हुए ज़रूरतमंद महिला को आधुनिक व्हील चेयर उपलब्ध कराया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि पार्टी राजनीतिक कार्यों के साथ सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करने की दिशा में भी सजग रहती है। बताया कि महिला गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण दोनो पैरों से कमजोर हैं वहीं, आर्थिक रुप से भी बहुत सक्षम नही है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि व्हील चेयर से उनके दैनिक जीवन की गतिविधियां आसान होंगी और वे भी अन्य लोगों की तरह प्रातः व संध्याकाल भ्रमण कर सकेंगी।
इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, महामंत्री अशोक सामंत, सतीश शर्मा, ज्योति अधिकारी, अनूप वर्मा, प्रेम झा, राकेश राव, शिंदे सिंह, सरस्वती साहू, सीमा जायसवाल, पुष्पा निषाद, लता थापा, मुकेश शर्मा, मोहम्मद नौशाद, संतोष वुटा व अन्य उपस्थित थे।