Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों का लिया जायजा
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त ने कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *● उपायुक्त ने कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों का लिया जायजा*

    *● स्वास्पुर स्थित कांस्टेबल ट्रेनिग सेंटर (सीटीसी) में बनाया जा रहा आईसोलेशन वार्ड*

    पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना वायरस(COVID-19) के संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज उपायुक्त, पू्र्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला तैयारियों का जायाजा लेने मुसाबनी प्रखण्ड के स्वास्पुर ग्राम स्थित कांस्टेबल ट्रेनिग सेंटर (सीटीसी) पहुंचे। उपायुक्त ने सीटीसी में आईसोलेशन वार्ड बनाने हेतु हॉस्टल संख्या-6 एवं 7 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वार्ड में रखे बेड एवं शौचालय का जायजा लिया तथा आईसोलेशन वार्ड में प्रतिनियुक्ति हेतु बीडीओ ऑफिस, हेल्थ सेन्टर एवं किसी एक स्थानीय को प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया। आईसोलेशन वार्ड के निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने रसोईघर का निरीक्षण किया तथा आवश्यकता पड़ने पर भर्ती होने वाले लोगों के लिए समसय भोजन उपलब्ध करने का निदेश दिया। वार्ड में टेलेविजन का भी प्रबंध करने हेतु निदेशित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि भोजन को आईसोलेशन वार्ड के बाहर रख देने पर संबंधित लोग ही मरीज तक पहुंचाएंगे तथा उपयोग किए गए वस्तु को एक गड्ढे में ढ़क कर नष्ट करना सुनिश्चित करेंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आईसोलेशन वार्ड में आने-जाने वाले लोग ही मास्क का उपयोग करेंगे तथा वे नियमित अंतराल में अपने हाथों को सैनिटाइज करना सुनिश्चित करेंगे।

    *● UCIL अस्पताल के दो कमरों में आईसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश*

    सीटीसी के आईसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त द्वारा UCIL अस्पताल में की गई तैयारियों का जायजा लिया गया। अस्पताल के बाहर मिली एक बुर्जुग महिला को उपायुक्त ने हाथों को किस तरह से साफ करना है इसके प्रति जागरूक भी किया। उपायुक्त ने अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में अस्पातल में दो कमरे के आईसोलेशन वार्ड बनाने का निदेश दिए तथा वेन्टीलेटर बनाने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मास्क की आवश्यकता केवल संक्रमित व्यक्ति तथा चिकित्सा कर्मियों को ही है। मौके पर अपर उपायुक्त श्री सौरव कुमार सिन्हा, एसओआर श्री नवीन कुमार, एडीएम(लॉ एंड ऑर्डर) श्री नन्दकिशोर लाल, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री अमर कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अचंलाधिकारी मुसाबनी श्री अजय कुमार रजक तथा अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा गोलमुरी मंडल ने जरूरतमंद महिला को भेंट की अत्याधुनिक व्हील चेयर
    Next Article मास्क एवं सेनेटाइजर की उपलब्धता को लेकर किया गया औचक निरक्षण

    Related Posts

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.