Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स परिसर में घुसकर दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गुंडागर्दी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स परिसर में घुसकर दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गुंडागर्दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स परिसर में घुसकर दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बैंक मैनेजर, एक महिला अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों संग मारपीट

    जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स परिसर में घुसकर दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा बैंक मैनेजर, एक महिला अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मियों संग मारपीट और दबंगई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बैंक मैनेजर आनंद कुमार ने बिष्टुपुर थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने किसी विरेंद्र सोनकर नाम के खाता धारी के चेक को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के उपभोक्ता रूपेश कुमार झा के नाम से क्लियरेंस के लिए जमा किए जाने की बात कही है.
    हालांकि हंगामा करने वाले व्यक्तियों की पहचान नहीं की जा सकी है. दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया गया है कि चेक बाउंस होने के कारणों का पता लगाने पहुंचे दो व्यक्ति अमर्यादित शैली में बातें कर रहे थे और देख लेने की धमकी भी दे रहे थे. विरोध करने पर हाथापाई पर उतारू हो गए. उधर इसकी सूचना पुलिस को किसी ने दे दी,

    लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक दोनों बैंक से भागने में सफल रहे. दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर उन्होंने अपने जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है. उधर बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है. साथ ही पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांच लाख रुपए के 81 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा
    Next Article डीलरों ने ई-पोस मशीन से अनाज वितरण पर रोक के लिए उपायुक्त से लगाई गुहार

    Related Posts

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    June 25, 2026

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    June 25, 2026

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.