Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच लाख रुपए के 81 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    पांच लाख रुपए के 81 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पांच लाख रुपए के 81 किलोग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा

    पुलिस ने स्कॉर्पियो से बरामद किया 62 पैकेट गांजा, ओड़िसा से बहरागोड़ा होते हुए जा रहे थे पटना

    जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक पर एनएच-18 पर पुलिस ने करीब पांच लाख रुपए का 81 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन चेंकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो को रोका गया जिसमें से 62 पैकेट में कुल 81 किलो गांजा बरामद किया गया। एसएसपी के निर्देश पर घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को उक्त कार्रवाई की। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

    पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों तस्कर अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य हैं जो बिहार के पटना जिला अंतर्गत फतूहा के रहने वाले हैं। तीनों तस्करों में 24 वर्षीय चंदन कुमार यादव, 26 वर्षीय बबलू कुमार और 24 वर्षीय सोनू कुमार शामिल है। पुलिस ने बताया कि इनके पास से चार मोबाइल भी बरामद किया गया है। बहरागोड़ा पुलिस के अनुसार, तस्कर गिरोह के सदस्य स्कॉर्पियो में गांजा रखकर ओड़िशा से बहरागोड़ा होते हुए बिहार के पटना जा रहे थे। इसी दौरान बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया गया।

    फिलहाल, तीनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके खिलाफ बहरागोड़ा थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयौन शोषण का लगाया आरोप, केस दर्ज
    Next Article ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स परिसर में घुसकर दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा गुंडागर्दी

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    June 25, 2026

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    June 25, 2026

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.