Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वित्तमंत्री ने SBI चैयरमैन को लगा दी बड़ी फटकार, बताया बेरहम और…
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    वित्तमंत्री ने SBI चैयरमैन को लगा दी बड़ी फटकार, बताया बेरहम और…

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार को कड़ी फटकार लगा दी है. इतना ही नहीं वित्त मंत्री ने एसबीआई को ‘अयोग्य’ और ‘हृदयहीन बैंक’ तक कह दिया. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप से यह खुलासा हुआ है. वित्तमंत्री ने फरवरी में गुवाहाटी में आयोजित एक संपर्क कार्यक्रम के दौरान एसबीआई के चेयरमैन को फटकार लगा दी.ऑल इंडिया बैंक आफिसर्स कॉनफेडरेशन ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार को वित्त मंत्री द्वारा फटकरने की आलोचना की है. एसोसिएशन का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप से यह खुलासा हुआ है. संगठन ने कहा, उन्होंने (वित्त मंत्री ने) रजनीश कुमार (एसबीआई के चेयरमैन) की तीखी आलोचना कर उनपर आरोप लगाया कि वह ऋण देने में, विशेष रूप से असम के चाय बगान कामगारों को लोन देने में, असफल रहे हैं.एआईबीओसी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि 27 फरवरी, 2020 को गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में असम के वित्त मंत्री और डीएफएस के अन्य अधिकारियों तथा अन्य बैंकों के प्रमुखों की उपस्थिति में वित्तमंत्री ने एसबीआई और उसके चेयरमैन रजनीश कुमार की काफी आलोचना की. एआईबीओसी बैंक अधिकारियों का सबसे बड़ा संगठन है, इसकी सदस्य संख्या करीब तीन लाख 20 हजार की है. संगठन का दावा है कि वित्त मंत्री ने एसबीआई को ‘हृदयहीन बैंक’ बताया और देश के सबसे बड़े बैंक के प्रमुख का अपमान किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में 112 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, उत्तराखंड एवं उड़ीसा में सामने आया पहला मामला
    Next Article कोरोना पर सार्क देशों के बीच चर्चा, पीएम मोदी बोले- तैयार रहें, घबराएं नहीं

    Related Posts

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    September 30, 2026

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    September 30, 2026

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड का वार्षिक प्रॉफिट बोनस समझौता संपन्न

    12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay

    अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ओवरटेक करते ट्रक में घुसी बस, 5 यात्रियों की मौत, 5 गंभीर

    एशियन गेम्स: महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुषों को ब्रॉन्ज, भारत के कुल पदक 52 हुए

    गया जी पहुंचीं बाला साहेब ठाकरे की पुत्रवधू स्मिता ठाकरे, पितरों के लिए किया तर्पण और पिंडदान

    विश्व पर्यटन दिवस पर महाबोधि मंदिर पहुंचा सीयूएसबी छात्रों का दल, विरासत संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

    एनसीईआरटी ने बदला कक्षा 9 का इतिहास अध्याय, सिख गुरुओं से लेकर शिवाजी और जाटों के संघर्ष का जिक्र

    बैंक को एफडी पर रोज बतानी होगी ब्याज दर, 10 बजे लगेगा पता, इन ग्राहकों को मिलेगा फायदा

    MP- भरभराकर गिरा 2 मंजिला मकान, महिला और बच्ची समेत 2 की मौत, 8 साल का बच्चा सकुशल बचा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आज PMLA की विशेष अदालत में सुनवाई 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.