प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा उम्मीदवार दीपक प्रकाश से मिले महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, दी शुभकामनाएं
रविवार, जमशेदपुर: भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा उम्मीदवार दीपक प्रकाश से भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मुलाकात की। रविवार को राँची स्थित आवास पर दिनेश कुमार के संग भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा व पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हलदर नारायण शाह ने दीपक प्रकाश से मुलाकात की व प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई व शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर भाजपा की संचालित गतिविधि एवं हाल में हुए एमजीएम घटना पर पार्टी के रुख से प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को अवगत कराया। महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहाँ एक कार्यकर्ता भी ऊंचे पद पर जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि दीपक प्रकाश जी के सांगठनिक कौशल का पार्टी को लाभ मिलेगा, उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठित होकर जनता के मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी। उन्होंने जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपक प्रकाश जी पर्याप्त विधायकों का समर्थन प्राप्त कर संसद के उच्च सदन में झारखंड के आमजनों की आवाज बनेंगे।