राज्य संगठन आयुक्त हाजीपुर द्वारा जिला संघ गढ़हरा का निरीक्षण।
राष्ट्र संवाद/बीहट, बेगूसराय
पूर्व मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ गढ़हरा काआज रविवार को राज्य मुख्यालय हजीपुर के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नीरज चंद्र मिश्रा, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला संगठन आयुक्त मनीष कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उपस्थित ग्रुप लीडर्स से उनका परिचय कराया गया।
जिला सचिव जीवानंद मिश्र ने बताया कि राज्य आयुक्त स्काउट के निर्देश पर यह निरीक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है।यह निरीक्षण कार्यक्रम पूर्वमध्य रेल के सभी मंडलो के छह जिला संघो का निरीक्षण किया जाना है ।तत्पश्चात स्काउट-गाइड प्रार्थना एवं ध्वजारोहण के साथ निरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अतिथि ने उपस्थित सदस्यों के अनुशासन, वर्दी, स्मार्टनेस एवं संगठनात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इसके उपरांत ग्रुप लीडर्स के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला संघ की विभिन्न समस्याओं, गतिविधियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जिला संघ के विभिन्न ग्रुप लीडर्स, जिनमें मोहम्मद महताब, देव कुमार, चंदन कुमार, विशाल कुमार, निक्की कुमारी सहित लगभग 60 सदस्य उपस्थित रहे。

