राष्ट्रसंवाद/बखरी – बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राटन गांव निवासी टेक नारायण साह के पुत्र योगेंद्र साह और गंगरहो गांव निवासी शंकर महतो के पुत्र विनोद महतो के रूप में की गई है। योगेंद्र साह आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी है, जबकि विनोद महतो वारंटी बताया जा रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Breaking News Headlines अपराध खबरीलाल खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर
