राष्ट्र संवाद/छौड़ाही
राजद नेता बुटन साह का शुक्रवार देर शाम बेगूसराय स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से छौड़ाही के राजद कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। पार्टी नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।
राजद नेता सह छौड़ाही प्रमुख सतीश कुमार एवं जिला पार्षद सह राजद महिला प्रकोष्ठ की निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बुटन साह का निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, पूर्व मुखिया उमेश यादव, युवा राजद नेता राजेश कुमार रजक समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
