राष्ट्रसंवाद/बखरी- बेगूसराय
हास्य कलाकार यश माहेश्वरी द्वारा छठ पूजा और महिलाओं के सिंदूर पर की गई टिप्पणी को लेकर बखरी की महिलाओं में भारी आक्रोश है।
बखरी के महिलाओं ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी राज्य की महिलाओं, उनकी आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं पर अभद्र टिप्पणी करना सही नहीं है। हमारे लिए सिंदूर सिर्फ सिंदूर नहीं, हमारी संस्कृति, आस्था और पहचान है। नाक से मांग तक सिंदूर लगाने के पीछे पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना जुड़ी होती है।
महिलाओं ने दो टूक कहा – हमारा सिंदूर हमारी कमजोरी नहीं, हमारी संस्कृति की पहचान है। हम गर्व से सिंदूर लगाते हैं।
महिलाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे से कोई भी बिहार की संस्कृति और महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ न करे।
आक्रोश व्यक्त करने वालों में नगर परिषद सभापति गीता कुशवाहा, भाजपा नेत्री सरोजिनी भारती, मोहनपुर पंचायत की मुखिया मीरा देवी, गंगरहो गांव निवासी नीलू सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष संगीता राय और बखरी नगर भाजपा अध्यक्ष कामिनी कंचन शामिल हैं।

