Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बखरी में 10 किलो वाला एक्स्ट्रालाइट हल्का भारत गैस सिलेंडर उपलब्ध
    Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बखरी में 10 किलो वाला एक्स्ट्रालाइट हल्का भारत गैस सिलेंडर उपलब्ध

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    10 किलो वाला एक्स्ट्रालाइट हल्का भारत गैस सिलेंडर उपलब्ध
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बखरी में 10 किलो वाला एक्स्ट्रालाइट हल्का भारत गैस सिलेंडर उपलब्ध*

    *राष्ट्र संवाद/बखरी- बेगूसराय* मेसर्स भारत गैस एजेंसी, बखरी में अब उपभोक्ताओं के लिए हल्का 10 किलो वजनी वाला गैस सिलेंडर उपलब्ध हो गया है। एजेंसी के मैनेजर पारस कुमार सिंह ने बताया कि भारत गैस कंपनी द्वारा 10 किलो का नया एक्स्ट्रालाइट सिलेंडर लाया गया है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
    उन्होंने बताया कि सामान्य घरेलू सिलेंडर 14.2 किलो का स्टील का बना होता है, जो वजन में भारी होता है। वहीं नया सिलेंडर कंपोजिट का बना है। इसमें गैस की मात्रा 10 किलो होती है और इसमें जंग भी नहीं लगती है। यह काफी मजबूत होने के कारण खतरा भी बहुत कम है।
    इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें गैस का लेवल बाहर से ही दिखाई देता है। इसलिए गैस खत्म होने का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। साथ ही गैस कम मिलने या चोरी होने का संदेह भी खत्म हो जाएगा, क्योंकि उपभोक्ता खुद देख सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है।
    मैनेजर पारस कुमार सिंह ने बताया कि इस सिलेंडर को लेने के लिए कनेक्शन नहीं लेना होगा, सिर्फ आवेदन एवं एक आधार प्रूफ की जरूरत है।
    उन्होंने कहा कि यह सिलेंडर छोटे परिवार, बुजुर्ग, छात्र और किराये पर रहने वाले लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। इच्छुक उपभोक्ता भारत गैस एजेंसी, बखरी से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

    एलपीजी गैस सिलेंडर बखरी बेगूसराय भारत गैस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleZoom Casino Review: Mobile Play, Fast Decisions and the Art of the Quick Session
    Next Article बखरी में नल-जल की स्वच्छ पानी सप्लाई ठप, पानी के लिए भटक रहे लोग – कब मिलेगा समाधान?

    Related Posts

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    November 28, 2026

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    November 28, 2026

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    XLRI में 34वां जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान, डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ पर रखे विचार

    चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

    नहीं रहीं 93 वर्षीय लक्ष्मिनिया देवी, भाजपा नेताओं ने जताया शोक।

    बुटन साह के निधन से राजद परिवार में शोक, नेताओं ने जताई संवेदना

    नहीं रहीं 93 वर्षीय लक्ष्मिनिया देवी, भाजपा नेताओं ने जताया शोक।

    हमारा सिंदूर हमारी कमजोरी नहीं, हमारी संस्कृति की पहचान है: बखरी की महिलाओं ने जताया आक्रोश

    बखरी में नल-जल की स्वच्छ पानी सप्लाई ठप, पानी के लिए भटक रहे लोग – कब मिलेगा समाधान?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.