मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश चंद्र सोनक से मिले राजेश शुक्ल, कार्यकुशलता और फैसलों की सराहना की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निवर्तमान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा तीसरी बार निर्वाचित सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश चंद्र सोनक से मुलाकात कर उन्हें संविधान दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शुक्ल ने मुख्य न्यायाधीश के न्यायिक निर्णयों और कार्यकुशलता की सराहना की।
न्यायमूर्ति सोनक ने बार काउंसिल में पिछले 15 वर्षों से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने पर राजेश शुक्ल को बधाई दी। उन्होंने तीसरी बार भारी मतों से काउंसिल का चुनाव जीतने पर भी शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं पर कार्य जारी रखने का निर्देश दिया।

