राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। उलीडीह थाना क्षेत्र के चूना शाह कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात हुई। चोरों ने नौशाद हुसैन के घर से करीब 12 से 13 लाख रुपये के जेवरात और 18 से 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
घटना के समय नौशाद की पत्नी जीनत अपनी बेटी के साथ खरीदारी के लिए ओल्ड पुरुलिया रोड गई थीं। घर में ताला लगा था। सीसीटीवी फुटेज में करीब शाम चार बजे बुर्का पहने एक संदिग्ध के घर में दाखिल होने की बात सामने आई है।
घर लौटने पर जीनत ने देखा कि सामान बिखरा हुआ है और दो अलमारियों से जेवरात व नकदी गायब हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

