Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार
    Business Headlines public कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    नए भर्ती नियमों में संशोधन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 26 नवंबर। आयकर कर्मचारी महासंघ बिहार-झारखंड के आह्वान पर 26 नवंबर को संयुक्त परिषद केंद्रीय मुख्यालय (JCA CHQ) के निर्देशानुसार कर्मचारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर पूर्ण कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने नए भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन कर उन्हें कर्मचारी हितैषी बनाने की मांग उठाई।
    अविनाश कुमार ने कहा कि वर्तमान भर्ती नियमों में बदलाव जरूरी है, ताकि विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति के पर्याप्त और न्यायसंगत अवसर मिल सकें। किसी भी कर्मचारी का कैरियर वर्षों तक पदोन्नति के अभाव में ठहराव का शिकार नहीं होना चाहिए। कर्मचारियों की योग्यता, अनुभव और लंबी सेवा को ध्यान में रखते हुए पदोन्नति की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
    वहीं, नरेंद्र कुमार कर्ण, अध्यक्ष आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई सह संगठन सचिव झारखंड ने कहा कि कर्मचारी हितैषी भर्ती नियमों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और विभाग की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। उन्होंने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) से भर्ती नियमों की समीक्षा कर आवश्यक संशोधन करने तथा पदोन्नति संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की। उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी साथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि 12 सूत्री मांगों के समाधान तक संगठन एकजुट होकर संघर्ष जारी रखेगा।
    इस मौके पर महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए शाखा सचिव गौरव कुमार ने कहा कि महिलाओं का उत्साह संगठन की मजबूती और एकजुटता का प्रमाण है।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव प्रविण चौहान, के. श्रीनिवासन, संतोष चौबे, नरेंद्र कुमार कर्ण, गौरव कुमार, सुजित कुमार, बिरमल हांसदा, घनश्याम चौबे, अनिता, अनिमा, निलिमा भगत, राजेश प्रसाद, चंदन मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य कामरेड साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    अविनाश कुमार आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर न्यूज पदोन्नति के अवसर भर्ती नियम संशोधन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोसड़ा नगर परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, 20 कार्य दिवस में काम शुरू करने का निर्देश
    Next Article उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    Related Posts

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    November 27, 2026

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    November 27, 2026

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    29 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में सजेगी ‘हाँडीकोरा जोहार नाइट’

    जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार

    रोसड़ा नगर परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, 20 कार्य दिवस में काम शुरू करने का निर्देश

    बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाव

    संविधान दिवस पर याद किए गए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.