Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाव
    public खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाव
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    जामा मस्जिद फुलवरिया, बरौनी के अध्यक्ष (सदर) मास्टर मोहम्मद यासीन साहब के इंतकाल से पूरे इलाके में शोक की लहर है। शुक्रवार को जनाजे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके अंतिम दीदार और जनाजे में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।मास्टर यासीन साहब का नाम बरौनी की सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मान के साथ लिया जाता था।
    उम्र के आखिरी पड़ाव तक वे विभिन्न सामाजिक और संस्थागत जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।जामा मस्जिद फुलवरिया, बरौनी के अध्यक्ष (सदर) के रूप में उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा जामिया इस्लामिया मदरसा के मेंबर, दारुल यादव लाइब्रेरी के सरपरस्त एवं मेंबर के रूप में भी उनकी अहम भूमिका रही। मुस्लिम जेवाँए निस्वां सिलाई स्कूल, के रूह-ए-रवां संस्थापकों में से एक होने के साथ-साथ उन्होंने दशकों तक सिलाई सेंटर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली।
    उनके जनाजे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व विधायक कामरेड राम रतन सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी नेताओं ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें सलामी दी और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।मास्टर यासीन साहब के निधन को स्थानीय लोगों ने बरौनी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।उनके जनाजे में जामा मस्जिद फुलवरिया, बरौनी के सेक्रेटरी मास्टर अख्तर हुसैन अख्तर, जमीयत उलेमा बेगूसराय के सेक्रेटरी मास्टर मोहम्मद मोबिन अख्तर, अब्दुल कयूम आजाद, असलम कमाल,जदयू नेता मेराज अख्तर दाना, पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद सिकंदर अली, पूर्व मुखिया मोहम्मद मंजूर आलम, जफर आलम (पूर्व मुखिया, बारो), जामा मस्जिद बरौनी के इमाम एवं खतीब मुफ्ती कयामुद्दीन, पत्रकार शह सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद असजद अली, मोहम्मद सत्तार उर्फ बुच्चु, मौलाना फैजुर रहमान, अमानुल्लाह खालिद सहित हजारों लोग शामिल हुए। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कामरेड जुलम सिंह, दिनेश सिंह, भोला सिंह और सुधीर मिश्रा सहित कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।मास्टर यासीन साहब के निधन से बरौनी ने एक ऐसे अभिभावक और अनुभवी मार्गदर्शक को खो दिया है, जिनकी कमी सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में हमेशा महसूस की जाएगी। लोगों ने मरहूम के लिए दुआ-ए-मगफिरत करते हुए उनके परिजनों को सब्र देने की अपील की。

    जामा मस्जिद फुलवरिया बरौनी बेगूसराय मास्टर यासीन साहब
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान दिवस पर याद किए गए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर
    Next Article रोसड़ा नगर परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, 20 कार्य दिवस में काम शुरू करने का निर्देश

    Related Posts

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    November 27, 2026

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    November 27, 2026

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मोहन के समर्थन में उतरे ‘फ्रेंड्स ऑफ आनंद मोहन’, कानूनी पहलुओं पर उठाए सवाल

    सर्दी की दस्तक के साथ गांवों में सजी गुड़ की भट्ठियां, चार महीने में 8 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

    बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में सामुदायिक सेवा के 100 वर्षों के सफर पर हुई परिचर्चा

    29 नवंबर को एग्रिको ट्रांसपोर्ट ग्राउंड में सजेगी ‘हाँडीकोरा जोहार नाइट’

    जदयू महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 19 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    उलीडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 12-13 लाख के जेवर और नकदी गायब

    नए भर्ती नियमों में संशोधन कर पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करे सरकार : अविनाश कुमार

    रोसड़ा नगर परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, 20 कार्य दिवस में काम शुरू करने का निर्देश

    बरौनी जामा मस्जिद के अध्यक्ष (सदर) मास्टर यासीन साहब सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा जनसैलाव

    संविधान दिवस पर याद किए गए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.