राष्ट्र संवाद/बखरी-बेगूसराय। संविधान दिवस पर गुरुवार को बखरी व्यवहार न्यायालय में प्रस्तावना दिवस मनाया गया। न्यायिक पदाधिकारियों, अभियोजन पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व कर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।
इस मौके पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आदित्य आनंद ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। इसकी प्रस्तावना न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का संदेश देती है। संविधान के मूल्यों को आचरण में उतारना हर नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में अभियोजन पदाधिकारी प्रिंस पांडे, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजकुमार, अधिवक्ता गौरव कुमार, संजीव कुमार, बासुकी पोद्दार सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने व लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लिया।

