Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एपीएसएम कॉलेज बरौनी में रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मिला का आयोजन।
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    एपीएसएम कॉलेज बरौनी में रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मिला का आयोजन।

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    एपीएसएम कॉलेज बरौनी में रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मिला का आयोजन।
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एपीएसएम कॉलेज बरौनी में रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मिला का आयोजन।
    राष्ट्रसंवाद/बीहट
    युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार, जिला प्रशासन, बेगूसराय एवं जिला नियोजनालय के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अयोध्या प्रसाद सिंह मेमोरियल कॉलेज के प्रांगण में एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।रोजगार मेले का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक, तेघड़ा रजनीश कुमार, जिला पदाधिकारी, बेगूसराय रिची पाण्डेय एवं जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री अंकिता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
    इस रोजगार मेले में कुल 24 नियोजक कंपनियों एवं संस्थानों ने भाग लिया। मेले के दौरान नियोजकों द्वारा कुल 1,250 अभ्यर्थियों का बायोडाटा प्राप्त किया गया, जिनमें से 362 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में रोजगार के लिए चयन किया गया। इस प्रकार रोजगार मेला जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हुआ।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। रोजगार मेला युवाओं एवं नियोजक कंपनियों के बीच संपर्क स्थापित करने का एक प्रभावी मंच है।
    विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों के आयोजन से स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले एवं राज्य में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने कहा कि जिला प्रशासन का निरंतर प्रयासरत है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जाए। रोजगार मेला इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता, रुचि एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों का चयन करने तथा विभिन्न सरकारी रोजगार परक एवं कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।युवाओं के बीच कुल 24 स्टडी किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी तैयारी को प्रोत्साहित करना तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।
    रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों एवं नियोजकों ने भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों पर नियोजन के अवसर उपलब्ध कराए। इसके साथ ही मेले में उपस्थित अभ्यर्थियों को संबंधित पदाधिकारियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा रोजगार, व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं कौशल विकास के संबंध में जानकारी दी गई।

    एपीएसएम कॉलेज कौशल विकास गिरिराज सिंह बेगूसराय रोजगार मेला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोसड़ा के छह डांस प्रतिभागियों ने जीते गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
    Next Article प्रखंड के विद्यालयों में संविधान दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

    Related Posts

    संविधान गौरव दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, कांग्रेस पर बरसे आदित्य साहू

    November 26, 2026

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया 12वां संविधान गौरव दिवस

    November 26, 2026

    सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल बखरी में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

    November 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान गौरव दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी, कांग्रेस पर बरसे आदित्य साहू

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया 12वां संविधान गौरव दिवस

    सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल बखरी में उत्साह के साथ मनाया गया संविधान दिवस

    संविधान दिवस पर अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने ली शपथ

    पंचायत कर्मियों की हाजिरी अब मोबाइल एप से होगी।

    क्षतिग्रस्त पोल से टकराकर बाइक सवार दो युवक की गई जान

    प्रखंड के विद्यालयों में संविधान दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

    एपीएसएम कॉलेज बरौनी में रोजगार सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मिला का आयोजन।

    रोसड़ा के छह डांस प्रतिभागियों ने जीते गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

    बखरी अंबेडकर चौक पर मनाया गया प्रस्तावना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.