राष्ट्र संवाद/ रोसड़ा (समस्तीपुर)।
बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में रोसड़ा के Culture Vibe Dance Studio के छह बच्चों ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर गुरुवार को डगवर टोली, वार्ड नंबर 19 स्थित संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित कर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
गोल्ड मेडल जीतने वालों में अलीजा ओवैस, अंतरा राज, आरव गोयल, समृद्धि राज, इशु रानी और रानी कुमारी शामिल हैं। इन बच्चों ने अलग-अलग आयु वर्ग में बॉलीवुड, सेमी-क्लासिकल, फ्रीस्टाइल और हिप-हॉप डांस कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी सुमित कुमार सहित सांसद प्रतिनिधि अनीश राज एवं अखिलेश कुमार अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अब ये सभी छह विजेता आगामी 3 जनवरी 2027 को पंजाब के जालंधर स्थित DAV University में आयोजित 14वीं नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संस्थान के निदेशक एवं बिहार डांस एसोसिएशन के अध्यक्ष सनी एडवर्ड ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। समारोह में अभिभावकों सहित संस्थान के सहयोगी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

