CSIR-NML के 77वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने वैज्ञानिकों से स्वदेशी तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने का किया आह्वान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने CSIR-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (NML) के 77वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वदेशी तकनीक और नवाचार के माध्यम से भारत वैश्विक शक्ति बन सकता है। उन्होंने युवा वैज्ञानिकों से बड़े सपने देखने और नए शोध के जरिए देश के औद्योगिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
राज्यपाल ने कहा कि NML ने पिछले 76 वर्षों में खनिज, धातु और पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेमीकंडक्टर, रक्षा उपकरण और आधुनिक उद्योगों के लिए जरूरी सामग्रियों के विकास में स्वदेशी अनुसंधान की अहम भूमिका है। उन्होंने मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और ‘जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ के माध्यम से वैज्ञानिकों को नवाचार के लिए प्रेरित करने की बात कही। साथ ही अनुसंधान को उद्योगों तक पहुंचाने, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।