आगामी अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस की तैयारी को लेकर जागरूकता अभियान
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन वैशाली समाज कल्याण संस्थान, बाघा, बेगूसराय द्वारा प्रशासनिक सहयोग से बाल विवाह की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। आगामी अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस 27 नवंबर की तैयारी के निमित्त तेघड़ा प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय पिढौली में स्कूली छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर व संकल्प लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
27 नवंबर 2026 को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के रूप में मनाने की संयुक्त राष्ट्र महासभा से मिली मान्यता को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए अभियान की कड़ी में रणनीतिक व ऐतिहासिक सफलता करार दिया।
इस बार दोहरे जश्न के साथ पूरे देशवासियों के साथ बेगूसराय जिले के लोग, आम अवाम, स्कूली बच्चों सहित संस्थान व प्रशासनिक सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस को सेलिब्रेट करेगा। अभियान को लेकर छात्रों के बीच उत्साह और उत्सुकता देखी गई। तेघड़ा प्रखण्ड में संस्थान के सीईओ कौशल किशोर विकल, अंशुमान एवं प्रधानाध्यापिका नीलू कुमारी ने संकल्प दिलाया साथ ही सीआरए विजय प्रताप एवं संस्थान के जिला प्रतिनिधि राजमणि रंजन ने उपस्थित बच्चों को बाल विवाह के नुकसान व जागरूकता रोकथाम हेतु कानूनी प्रावधान के बारे में जानकारी साझा की।

