फाइनल मैच में आजाद क्लब बी0 टीम ने जीत का परचम लहराया
( बेगूसराय ) बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत दुलारपुर में आयोजित बॉलीवॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आजाद क्लब बी0 टीम ने जीत का परचम लहराकर विजेता शील्ड पर कब्जा जमाया l सोमवार को आजाद क्लब ए0 और बी0 टीम के बीच खेले गये संघर्ष पूर्ण मुकाबले में बी0 टीम ने 3-0 से शानदार जीत हासिल किया l इस अवसर पर अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज सहित अन्य अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया l मैं “मैन ऑफ द मैच” का ख़िताब राजन कुमार और “मैन ऑफ द सीरीज” माधव कुमार को मिला l
मौके पर छात्रा नेता किशन भारद्वाज, रामाधार सिंह, उदय शंकर सिंह, पूर्व सरपंच राकेश कुमार महंथ, प्रशांत विक्की, जयकांत चौधरी, रणजीत कुमार कुंदन, राममूर्ति सिंह, मंतोष सिंह आदि मौजूद थे l

