3 दिसंबर को होगी बीस सूत्री की बैठक, जनसमस्याओं पर होगी चर्चा।बीडीओ ने सदस्यों और विभागीय अधिकारियों को भेजा पत्र।
राष्ट्र संवाद/छौड़ाही ,बेगूसराय
प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति(बीस सूत्री)की बैठक 3 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे प्रखंड सभागार में होगी।इसको लेकर बीडीओ सह सदस्य सचिव प्रिया कुमारी ने समिति के अध्यक्ष,सभी सदस्यों और विभागीय पदाधिकारियों को पत्र भेजकर बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।बैठक में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी।सड़क,बिजली, पानी,स्वास्थ्य,शिक्षा,आवास,मनरेगा और खाद्य आपूर्ति से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है।बीस सूत्री अध्यक्ष रामनरेश आजाद ने कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं,बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।सभी पंचायतों से जुड़े जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे।संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।बैठक में बेगूसराय लोकसभा सांसद,चेरिया बरियारपुर विधायक,प्रखंड प्रमुख,उपाध्यक्ष सहित समिति के सदस्य शामिल होंगे।वहीं,सीओ, सीडीपीओ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,बीईओ,बीएओ,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी,विद्युत, पीएचईडी,जीविका और बैंक के प्रतिनिधियों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
