Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 20 साल बेमिसाल के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    20 साल बेमिसाल के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    20 साल बेमिसाल के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा

    राष्ट्र संवाद/बेगूसराय। बिहार में पिछले 20 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों सुशासन सामाजिक न्याय महिला सशक्तिकरण शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बिजली अल्पसंख्यक कल्याण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन कंकौल स्थित आर्ट गैलरी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय महासचिव जनाब अफाक अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन उनके व्यक्तित्व संघर्ष और बिहार के विकास में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
    मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जितना काम किया है उतना काम देश के किसी अन्य नेता ने नहीं किया है। आज देश का अल्पसंख्यक समाज नीतीश कुमार के योगदान को याद करता है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि बिहार का नाम बदलकर नीति प्रदेश कर दिया जाए।
    चेरिया बरियारपुर के विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में विकास के ऐसे अनेक काम किए हैं जिनकी वजह से वे आज हर वर्ग और समाज के लोगों की सोच एवं विश्वास का हिस्सा बन गए हैं।
    बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा प्रदेश सचिव नरेंद्र कुमार जितेंद्र जीवू महिला नेत्री रीना चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए

    धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास सुशासन महिला सशक्तिकरण सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि 20 साल बेमिसाल केवल एक नारा नहीं बल्कि बिहार में हुए विकास और बदलाव की यात्रा का प्रतीक है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम में जिले की सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों तथा विभिन्न बूथों से आए बूथ अध्यक्षों एवं बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम का समापन बिहार में सुशासन विकास और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संदेश और सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। प्रदेश से आए सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ नेताओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नंदलाल राय जबकि मंच संचालन नगर अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया। मौके पर शकुंतला गुप्ता मोनिका कुमारी अर्चना कुमारी संगीता राय एवं प्रेमलता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ सुधीर पासवान छात्र जिलाध्यक्ष श्याम कुमार सिंह अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मुरारी कुमार युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज राय सहित अन्य मौजूद थे।

    अल्पसंख्यक कल्याण नीतीश कुमार बिहार विकास महिला सशक्तिकरण सुशासन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 3 दिसंबर को बखरी में जेल भरो अभियान
    Next Article नवाचारी शिक्षक राकेश कुमार को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान

    Related Posts

    रातगांव पंचायत में नि:शुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    November 24, 2026

    नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    November 24, 2026

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइनल मैच में आजाद क्लब बी0 टीम ने जीत का परचम लहराया

    रातगांव पंचायत में नि:शुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय का शुभारंभ, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

    नारायणपुर में बाल मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

    शादी की खुशियां मातम में बदलीं, करंट से दो मजदूरों की मौत

    3 दिसंबर को होगी बीस सूत्री की बैठक, जनसमस्याओं पर होगी चर्चा।

    मिट्टी की आड़ में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने पकड़ी 670 लीटर विदेशी शराब

    नवाचारी शिक्षक राकेश कुमार को मिला अंतरराष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान

    20 साल बेमिसाल के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों और उपलब्धियों पर हुई विस्तृत चर्चा

    मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 3 दिसंबर को बखरी में जेल भरो अभियान

    पिंकी कुमारी और बेटी की मौत पर कुशवाहा संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.