वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की नवंबर माह की ऑनलाइन गोष्ठी सम्पन्न, 14 रचनाकारों ने किया काव्य पाठ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड इकाई की नवंबर माह की मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी 22 नवंबर को डॉ. नरेश नाज़ के सानिध्य में सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष संगीता सहाय की उपस्थिति में आयोजित गोष्ठी की मुख्य अतिथि सुशी सक्सेना (मध्य प्रदेश) थीं।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीता सहाय की सरस्वती वंदना से हुई। गोष्ठी में गीता रानी जैन, निर्मला कर्ण, अर्चना श्रीवास्तव, रंजना वर्मा उन्मुक्त, निर्मला सिंह, विभा वर्मा ‘वाची’, रेखा जैन, रेनू बाला धार, पूनम वर्मा, संगीता सहाय, सुनीता श्रीवास्तव, सुनीता अग्रवाल और सुशी सक्सेना सहित 14 रचनाकारों ने कविता, गीत, मुक्तक, दोहे और भजन प्रस्तुत किए। महासचिव पूनम वर्मा ने संचालन किया। अंत में रचनाओं की समीक्षा और संगीता सहाय के धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी सम्पन्न हुई।

