Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वृंदावन दर्शन के लिए आए भिंड के परिवार की कार हादसे का शिकार, 4 की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    वृंदावन दर्शन के लिए आए भिंड के परिवार की कार हादसे का शिकार, 4 की मौत

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. सभी मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले थे और वृंदावन में दर्शन के लिए आए थे.

    हादसा सुबह करीब 8:30 बजे थाना जैत क्षेत्र में राम धर्म कांटा के पास हुआ. श्रद्धालुओं से भरी स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए.

    सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान रुद्र (4), कान्हा (10), रूबी (32) और ज्योति (30) के रूप में हुई है. हादसे में आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हुए हैं.

    पुलिस के अनुसार, भिंड निवासी देवाशीष अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मथुरा घूमने आए थे. कार (MP30 ZJ 2690) में कुल नौ लोग सवार थे. सोमवार सुबह सभी बरसाना से रमणरेती की ओर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार ग्वालियर से डस्ट लेकर आ रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई. पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं. परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
    Next Article MP- शादी में शामिल होने जा रहे आर्मी जवान समेत तीन की मौत, खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो

    Related Posts

    MP- शादी में शामिल होने जा रहे आर्मी जवान समेत तीन की मौत, खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो

    November 23, 2026

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    November 23, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    November 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MP- शादी में शामिल होने जा रहे आर्मी जवान समेत तीन की मौत, खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो

    वृंदावन दर्शन के लिए आए भिंड के परिवार की कार हादसे का शिकार, 4 की मौत

    अर्जुन मुंडा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    मोदी का निशांत को गले लगाना महज स्नेह नहीं, बिहार की राजनीति में भविष्य का संकेत?

    पोक्सो एक्ट की रिपोर्टिंग से अनभिज्ञ हैं झारखंड के अनेक सीनियर पत्रकार और नामी वकील – कवि कुमार

    क्या मशीनों को मनुष्य की हत्या का अधिकार होगा?

    जीटीए-6 की चर्चा के बीच रोजगार के सवालों से कब तक दूरी?

    बालू स्टॉक यार्ड में वाहन की चाबी छीन 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव

    प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.