Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    सीखना कैसे सीखें
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    सफलता का रहस्य केवल पढ़ाई में नहीं बल्कि सही तरीके से सीखने की कला में छिपा है

    राष्ट्र संवाद/बेगूसराय

    बोर्ड परीक्षाओं की अंतिम तैयारी के लिए प्रभावी रणनीति विषय पर कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘Learn How to Learn’ (सीखना कैसे सीखें) एक विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में चंडीगढ़ से पधारे प्रख्यात मार्गदर्शक आचार्य पवन ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रातः 9:30 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पढ़ने के बजाय प्रभावी ढंग से सीखने समझने और सीखी गई बातों को लंबे समय तक स्मरण रखने की कला से परिचित कराना था।आचार्य ने अपने प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली वक्तव्य में विद्यार्थियों को अध्ययन की विभिन्न वैज्ञानिक तकनीकों समय प्रबंधन एकाग्रता बढ़ाने स्मरण शक्ति को विकसित करने तथा नियमित पुनरावृत्ति के महत्त्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफलता केवल अधिक समय तक पढ़ने से नहीं बल्कि सही दिशा में योजनाबद्ध एवं एकाग्रचित्त होकर अध्ययन करने से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक सुव्यवस्थित अध्ययन योजना बनाने कठिन विषयों को प्राथमिकता देने नियमित अभ्यास करने तथा आत्ममूल्यांकन की आदत विकसित करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने सकारात्मक सोच आत्मविश्वास अनुशासन और निरंतर प्रयास को सफलता की आधारशिला बताया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं एकाग्रता के साथ सहभागिता की और बहुमूल्य सुझावों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा आत्मविश्वास और परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार किया।
    विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने आचार्य के ऊर्जावान सुझावों से प्रभावित होते हुए यह विश्वास दिलाया कि हमारे विद्यार्थी आपके सुझावों पर अमल करेंगे। प्राचार्या का यह प्रयास विद्यार्थियों को शैक्षणिक रूप से दक्ष बनाने के साथ साथ उन्हें जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने चुनौतियों का सामना करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला रहा। गौरतलब बात है कि निस्संदेह यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए एक उपयोगी एवं प्रेरणादायक अनुभव सिद्ध हुई

    छात्र मार्गदर्शन बेगूसराय बोर्ड परीक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    Related Posts

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    November 22, 2026

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    November 22, 2026

    सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुसहरी पोखर में हुआ भूमि पूजन

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीएवी पब्लिक स्कूल में ‘सीखना कैसे सीखें’ विषय पर विशेष मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन

    स्व शिव शंकर यादव की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

    मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक बीएलओ शिक्षकों के तबादले पर रोक

    सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुसहरी पोखर में हुआ भूमि पूजन

    ईश्वर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति शुभारंभ सह किसान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    प्रसिद्ध रामायणी रामभजन महतो के निधन से रामायण प्रेमियों में शोक की लहर

    पीएम मोदी ने किया गौरा के + 2 विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन

    भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जेल भरो अभियान 1.2.3 दिसंबर को

    रामचरितमानस के संदेश से गुंजायमान हुआ बजलपुरा महावीर स्थान

    ग्राम भ्रमण के बाद ध्वजारोहण, विष्णु महायज्ञ को लेकर हसनपुर ग्राम में गुंजा आस्था का जय घोष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.