सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर मुसहरी पोखर में हुआ भूमि पूजन
राष्ट्रसंवाद/खोदावंदपुर (बेगूसराय)। खोदावंदपुर पंचायत स्थित मुसहरी पोखर परिसर में शनिवार को सूर्य भगवान के मंदिर निर्माण को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मुख्य यजमान के रूप में विनीता कुमारी एवं अवनीश कुमार वर्मा शामिल हुए. पूजा-अर्चना के साथ मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत के लिए भूमि पूजन किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णदेव चौधरी, रजनीश कुमार वर्मा, रामपदारथ महतो, रामशंकर महतो, महेश महतो, नीरज कुमार, रामपुकार महतो, सूर्यनारायण महतो, धर्मेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, दर्पण आनंद, चंदन आनंद वर्मा, परवेज, अमलेश, दीनबंधु, निर्दोष, सुनील पासवान, अजय साहू, अश्वनी कुमार, मां वैष्णवी काली मंदिर के पुजारी संतोष भगत, रामसागर महतो, सुजय कुमार, कामेश्वर महतो, इंद्रदेव महतो एवं दिलीप कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया. ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य को सामूहिक सहयोग से पूरा करने का संकल्प लिया.

