ईश्वर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति शुभारंभ सह किसान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्र संवाद/बछवाडा़
शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के मरांची में ईश्वर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति शुभारंभ सह किसान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता देवेश कुमार ईश्वर ने की जबकि मंच संचालन संजीव कुमार राय ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक ने पशुपालकों को बरौनी डेयरी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वही विशेष रूप से सेक्स-शॉर्टेज सीमेन, टीएमआर प्लांट व मुख्यमंत्री पशुधन ऋण योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया उन्होंने इन योजनाओं का लाभ उठाकर पशुपालन व दुग्ध उत्पादन को और लाभ उठाकर पशुपालन व दुग्ध उत्पादन को और अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
वैज्ञानिक पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी एमडी रविन्द्र कुमार के कहा कि दूध की गुणवत्ता सीधे तौर पर पशुओं के स्वास्थ्य,खानपान साफ-सफाई एवं दूध दुहने के तरीके पर निर्भर करती है। आगत अतिथियों का स्वागत समिति के संचालक बलराम ईश्वर के द्वारा अंगवस्त्र व मिथिला पाग, माला आदि देकर सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर पथ प्रभारी संजीव कुमार राय, सहित कई अन्य किसान मौके पर मौजूद थे।

