रामचरितमानस के संदेश से गुंजायमान हुआ बजलपुरा महावीर स्थान
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
बजलपुरा महावीर स्थान में कई दिनों से आयोजित रामचरितमानस पाठ का विधिवत समापन धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। आचार्य श्याम सिंह के सान्निध्य में आयोजित इस अनुष्ठान के माध्यम से पूरे क्षेत्र में भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग, प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश प्रसारित हुआ। मानस पाठ के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भक्ति के साथ जीवन में संस्कार, सदाचार और कर्तव्यनिष्ठा अपनाने की प्रेरणा दी।
मुख्य आचार्य श्याम सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मनुष्य के लिए आदर्श आचरण की सीख है। उनकी मर्यादा, माता-पिता के प्रति सम्मान, त्याग, प्रेम, धैर्य और करुणा जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। रामचरितमानस का संदेश आत्मिक शुद्धता के साथ दूसरों के प्रति सम्मान, सेवा, विनम्रता और सद्भाव रखने की प्रेरणा देता है।
रामचरितमानस केवल आस्था का ग्रंथ नहीं, बल्कि परिवार, समाज और मानव जीवन में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का मार्ग है। आयोजन को सफल बनाने में रामचंद्र सिंह, अविनाश कुमार, सिलु, सियाराम सिंह, महेश प्रसाद सिंह, विवेक सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोनू कुमार, सरिता कुमारी, गुड़िया कुमारी एवं सारिका सिंह का योगदान रहा। मानस पाठ के समापन साथ राम के आदर्शों को जीवन में उतारने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं संस्कार की भावना मजबूत करने का संदेश पूरे क्षेत्र में गूंजा।

