एक्सएलआरआई में ‘एनसेंबल वैलहल्ला 2026’ का भव्य आगाज, जमुना टुडू और दयामनी बारला समेत तीन महिलाओं का सम्मान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘एनसेंबल वैलहल्ला 2026’ के 27वें संस्करण का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष की थीम ‘सिम्फनी ऑफ स्टार्स’ रखी गई है। उद्घाटन समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता दया बाई, पद्मश्री जमुना टुडू और पत्रकार एवं आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता दयामनी बारला को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब सहित संस्थान के पदाधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित थे। समारोह में आदिवासी नृत्य, मार्शल आर्ट, फ्लैश मॉब और खेल ट्रॉफी व जर्सी का अनावरण आकर्षण का केंद्र रहा। तीन दिवसीय महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा。