सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 100 हेलमेट बांटे, यातायात नियमों के पालन की अपील
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग नहीं करने तथा नाबालिगों को वाहन नहीं देने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पैदल यात्रियों को जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करने की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के बीच 100 हेलमेट वितरित किए गए। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

