Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना इफेक्ट: विश्व की फेमस जगहों से कम हुई पर्यटकों की भीड़
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    कोरोना इफेक्ट: विश्व की फेमस जगहों से कम हुई पर्यटकों की भीड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना के कारण टूरिज्म सेक्टर पर भी पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है. दुनिया भर में कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं, जहां साल भर पैर रखने की जगह नहीं होती थी. लेकिन पिछले कुछ समय से इन फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आने वाले सैलानियों की संख्या काफी कम हुई है.

    मक्का- सऊदी अरब के मक्का में स्थित इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल काबा में पूरे साल जायरीनों की भीड़ रहती है. लेकिन इस जगह को सैनिटाइज करने की खातिर बीते हफ्ते इसे जायरीनों के लिए बंद कर दिया गया था.

    सेंट मार्क्स स्क्वेयर, वेनिस- इटली की एक चौथाई आबादी घरों में कैद रहने के कारण वेनिस शहर का मशहूर सेंट मार्क्स स्क्वेयर सूना रहा. अन्य दिनों में यहां रोज 30 हजार से ज्यादा टूरिस्ट आते हैं.

    गिन्जा, तोक्यो- जापान की राजधानी तोक्यो में शॉपिंग के लिए मशहूर गिन्जा जिले की सड़कें इन दिनों वीरान हैं. आलम यह है कि लोग सड़क के बीच में दुकान लगाए बैठे हैं, लेकिन कोई टोकने वाला नहीं है.

    ग्रैंड रॉयल पैलेस, ​बैंकॉक- बैंकॉक का ग्रैंड रॉयल पैलेस भी टूरिस्टों के लिए तरस रहा है. थाइलैंड की टूरिज्म मिनिस्ट्री ने बताया कि इस डेस्टिनेशन में टूरिस्टों की तादाद लगभग आधी हो गई है.

    अंगकोर वाट, ​कंबोडिया- कंबोडिया में स्थित अंगकोर वाट मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है. इस मंदिर को देखने के लिए हर साल लगभग 2 मिलियन लोग आते हैं. लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां आने वाले लोगों को संख्या काफी कम हुई है.

    बाली, इंडोनेशिया- इंडोनेशिया का सबसे प्रसिद्ध शहर बाली एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन भी है. यह अपने ज्वालामुखी वाले पहाड़, चावल के खेत, बीचेज और अंडरवॉटर कोरल रीफ के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां मौजूद ढेर सारे मंदिर भी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. लेकिन कोरोना वायरस के डर से यहां काफी कम संख्या में सैलानी आ रहे हैं.

    हनोई, वियतनाम- साउथ ईस्ट एशिया का छोटा-सा खूबसूरत और शांत देश वियतनाम में लोग आराम और सुकून भरे पल गुजारने आते हैं. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वियतनाम ने एहतियातन कई उड़ानें रद्द कर दी हैं. इससे यहां आने वाले सैलानियों की संख्या काफी कम हो गई है.

    फुकेट, थाईलैंड- फुकेट को थाईलैंड का सबसे रोमांटिक हनीमून स्पॉट भी कह सकते हैं. यहां के खूबसूरत बीच साल भर सैलानियों से पटे रहते हैं, लेकिन कोरोना के कारण यहां अब काफी कम संख्या में पर्यटक आ रहे हैं.

    गीजा के पिरामिड, मिस्र- मिस्र का नाम सुनते ही सैलानियों के मन में पिरामिड और नील नदी आती है. पिरामिडों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन आजकल यहां काफी संख्या में लोग आ रहे हैं.

    टोक्यो, जापान- लैंड ऑफ द राइजिंग सन के नाम से फेमस जापान की राजधानी टोक्यो सैलानियों के बीच काफी पॉप्युलर है. यहां के कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर सैलानियों की भीड़ रहती है, लेकिन कोरोना वायरस के डर से इन दिनों यह खाली दिख रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउन्नाव केस: पीड़िता के पिता की मौत का मामला, कुलदीप को 10 साल की जेल
    Next Article ट्रंप ने आयरलैंड के पीएम का नमस्ते कर किया वेलकम, कहा- भारत जाकर सीखा ये तरीका

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.