
ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक: तेघड़ा में 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान 122000 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
तेघड़ा के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में 22 नवंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू हो रहा है,154 टीमों के साथ यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में बुधवार को को आगामी पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक हुई,पांच दिवसीय अभियान 22 नवंबर से शुरू होगा, इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकृष्ण ने अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना की जानकारी दी
कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे
डॉ. रामकृष्ण ने कहा कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करना है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे, बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा कि पल्स पोलियो राष्ट्रीय अभियान है। इसकी सफलता के लिए सभी विभागों और कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
154 टीमों के साथ 50 सुपरवाइजर की तैनाती
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के लिए 154 टीम, 50 सुपरवाइजर, 30 ट्रांजिट टीम और 8 मोबाइल टीम गठित की गई है, इसके अलावा 6 सब डिपो बनाए गए हैं।इनमें एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका और अन्य स्वयंसेवकों किस सहयोग से 122000 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है
28 नवंबर को बी टीम के द्वारा S घरों का भ्रमण करके छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी
रेलवे स्टेशन और ईंट-भट्ठों पर रहेगी विशेष निगरानी
अभियान के दौरान बरौनी और तेघड़ा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईंट-भट्ठों, झुग्गी झोपड़ी,बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि कोई भी बच्चा खुराक पीने से छूट न जाए और अभियान का लक्ष्य पूरा हो सके, बैठक में WHO के मॉनिटर अजय कुमार,अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार, हेल्थ मैनेजर अनिता कुमारी, बीसीएम शारदा कुमारी, लेडिज सुपरवाइजर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

