
विधायक अभिषेक आनंद ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद/ खोदावंदपुर (बेगूसराय)
छठ पूजा समिति बरियारपुर पूर्वी की ओर से 18 नवंबर की रात आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिषेक आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर समिति की ओर से विधायक सहित उपस्थित अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, चादर एवं माला भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष किशन कुमार, सरपंच नैयर आलम, पैक्स अध्यक्ष मीरा कुमारी, समाजसेवी राम गुलजार महतो, राजाराम महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इस अवसर पर विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि बरियारपुर पूर्वी में पहली बार इस तरह का सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है. यदि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न होता है तो आने वाले वर्षों में इससे भी बेहतर आयोजन किया जा सकेगा.
पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में बरियारपुर पूर्वी के लोगों का अनुशासन और शांतिपूर्ण व्यवहार देखकर प्रशासन स्वयं ऐसे आयोजनों के लिए सकारात्मक पहल करेगा.इसके बाद नीरज सिंह इवेंट्स के माध्यम से भोजपुरी मनोरंजन जगत की लोकप्रिय स्टेज डांसर माही मनीषा झा का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

