Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडीएफ का दावा, सड़कों पर मानव अपशिष्ट: निगरानी तंत्र बेखबर
    Headlines खबरें राज्य से खेल पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    ओडीएफ का दावा, सड़कों पर मानव अपशिष्ट: निगरानी तंत्र बेखबर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ओडीएफ का दावा, सड़कों पर मानव अपशिष्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ओडीएफ का दावा, सड़कों पर मानव अपशिष्ट: निगरानी तंत्र बेखबर

    घर-घर शौचालय, लेकिन सेप्टिक टैंक का तरल अवशिष्ट एनएच-28, गौड़ा–आलापुर रोड सहित कई सड़कों पर बहाया जा रहा: मिट्टी, भूजल और जनस्वास्थ्य से खिलवाड़, रोकने वाला कोई नहीं

    बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो

    गांव खुले में शौच से मुक्त, घर-घर शौचालय और स्वच्छता अभियान की उपलब्धियां: लेकिन शौचालयों से निकलने वाला मानव अपशिष्ट सड़कों के किनारे और खुले स्थानों पर बहाया जा रहा है। तेघड़ा नगर से ग्रामीण इलाकों तक सेप्टिक टैंक साफ करने वाले टैंकर नेशनल हाईवे-28, गौड़ा–आलापुर मार्ग , गुप्ता बांध सहित कई सड़कों के किनारे खुलेआम तरल अवशिष्ट गिरा रहे हैं। स्वच्छता के दावों के बीच यह तस्वीर न केवल व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मिट्टी, भूजल और जनस्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। आखिर खुले में अपशिष्ट गिराने वालों पर रोक लगाने वाले जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में क्यों हैं।
    दैनिक भास्कर की पड़ताल में गुरुवार को गौड़ा–आलापुर मार्ग एवं तेघड़ा ओवर ब्रिज सड़क किनारे अपशिष्ट गिराते टैंकर को देखा गया। चालक के अनुसार, गांव से नगर तक दर्जनों टैंकर शौचालय साफ करते हैं और एक टैंक खाली करने के करीब 800 रुपए लेते हैं। लोगों ने बताया कि मोहल्लों में टैंकर पहुंचने से दुर्गंध फैलती है। टैंक खाली करते समय अपशिष्ट सड़क पर गिरता है, लेकिन उसे साफ किए बिना चालक आगे बढ़ जाते हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है।
    खुले में अपशिष्ट बहाने से मिट्टी और भूजल दूषित होने के साथ संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। स्वच्छता अभियान के लिए यह स्थिति व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।
    नाम नहीं छापने की शर्त पर एक समाजसेवी ने बेगूसराय जिला पदाधिकारी से टैंकर चालकों का पंजीकरण अनिवार्य करवाने, निर्धारित निस्तारण स्थल, नियमित निगरानी और उल्लंघन पर जुर्माने की मांग के साथ ही गरीब परिवारों के लिए निशुल्क सफाई सुविधा तथा अपशिष्ट से खाद, बायोगैस और ऊर्जा उत्पादन की व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि घर में शौचालय बनवाना स्वच्छता की शुरुआत है, उसकी गंदगी को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
    नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी रेशु कुमारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इस क्षेत्र में अग्रतर पहल की जाएगी।

    ओडीएफ जनस्वास्थ्य बेगूसराय न्यूज स्वच्छता अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Next Article विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

    Related Posts

    दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित

    November 19, 2026

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

    November 19, 2026

    विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

    November 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक: तेघड़ा में 22 नवंबर से चलेगा पल्स पोलियो अभियान 122000 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य

    दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

    विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ओडीएफ का दावा, सड़कों पर मानव अपशिष्ट: निगरानी तंत्र बेखबर

    विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन

    गोपाष्टमी मेले में अफसर की बाइक गायब, मेला परिसर में मचा हड़कंप

    खोदावंदपुर बीडीओ को मिला ‘कवि कोकिल विद्यापति सम्मान’

    रेलवे स्टेशन पर सेवा व समर्पण भावना से भीड़ नियंत्रण में लगे स्काउट एंड गाइड

    राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने किया बरौनी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.