
खोदावंदपुर बीडीओ को मिला ‘कवि कोकिल विद्यापति सम्मान’
राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में साहित्यिक योगदान के लिए किया गया सम्मानित
राष्ट्र संवाद/खोदावंदपुर कल्पवास स्थल चमथा गंगाघाट में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के दौरान खोदावंदपुर में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सह साहित्यकार मिथिलेश बिहारी वर्मा को ‘कवि कोकिल विद्यापति सम्मान’ से सम्मानित किया गया. साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान और काव्य साधना के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया. सम्मान समारोह में कल्पवास सेवा समिति के अध्यक्ष श्री श्री 1008 संत सत्यनारायण जी महाराज, सेवानिवृत्त डीएसपी सुनील कुमार, मानवाधिकार एसोसिएशन के चेयरमैन लगन कुमार पाण्डेय , पवन ठाकुर एवं मिंटू झा ने संयुक्त रूप से श्री वर्मा को सम्मानित किया. इस अवसर पर बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने बताया कि वे अब तक दर्जनों साहित्यिक मंचों पर अपनी काव्य प्रस्तुतियां दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि साहित्य के क्षेत्र में निरंतर मेहनत और साधना करने से मन को आत्मिक संतुष्टि मिलती है.
सम्मान मिलने पर प्रो. रामकृष्ण, विपिन कुमार, सौरभ वाचस्पति रेणु, आनंद मोहन सहित कई साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

