
रेलवे स्टेशन पर सेवा व समर्पण भावना से भीड़ नियंत्रण में लगे स्काउट एंड गाइड।
राष्ट्र संवाद
बीहट।बेगूसराय।
पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के बरौनी,बेगूसराय एंव खगडिया जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित सरन के निर्देश पर जिला संघ गरहरा के स्काउट एंड गाइड के सदस्यों के द्वारा भीड़ नियंत्रण कार्य मे सहयोग,समर्पण एवं सेवा के भवना से कार्य किया जा रहा है।
जिला सचिव जीवानंद मिश्र ने बताया कि यह सेवा शिविर 12 नवंबर से 18 तक किया गया।जिसका मुनिट्रिंग वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सोनपुर दिलीप पासवान द्वारा किया जा रहा है।उनके निर्देश पर आगे भी इस शिविर को बढ़ाया जा सकता है।
बताते चले कि इन बड़े स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों के साथ ताल मेल बिठा कर कार्य किया जा रहा है।
इस सेवा शिविर में मुख्य रूप से मनीष कुमार,शशिकांत,उदय शंकर,शम्भू नाथ ठाकुर,मिथिलेश कुमार,रामवरण साह, राधेश्याम, प्रांजल कुमार,नागमणि ,विशाल कुमार,चंदन कुमार,शत्रुघ्न प्रसाद,नित्या नंद,देव कुमार,कुंदन कुमार,शुशांत कुमार,करण शर्मा,सत्यम कुमार,देवांश कुमार,पीयूष कुमार के अलावे दर्जनों सदस्य इस कार्य मे लगे हुए है।

