Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

    15 एवं 16 नवंबर को स्लैग रोड पर लगेगा विशेष सेवा शिविर

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : लोकआस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री विजय बजरंग मंदिर जंबू अखाड़ा समिति द्वारा चार दिवसीय छठ अनुष्ठान के प्रथम दिन छठ व्रतियों के बीच सूप एवं पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया।

    समिति ने बताया कि 15 एवं 16 नवंबर को स्लैग रोड पर जंबू अखाड़ा समिति की ओर से विशेष सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए पूजन सामग्री, चाय एवं नाश्ते की उत्तम व्यवस्था रहेगी। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से सेवा शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने तथा समिति को सेवा का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया है।

    समिति की इस पहल का उद्देश्य छठ व्रतियों को पर्व के पावन अनुष्ठान में सहयोग प्रदान करना तथा उनकी खुशियों में सहभागी बनना है। सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की यह पहल सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना का सुंदर उदाहरण है।

    समिति के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, अनुशासन एवं सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी है। छठ व्रतियों की सेवा और उनके कठिन अनुष्ठान में सहयोग करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस पावन पर्व में सेवा एवं सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।

    अंत में समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने समस्त छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि छठी मैया एवं भगवान भास्कर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करें।

    इस सेवा कार्य को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, लाइसेंसी रणवीर मंडल, झामुमो नेता प्रह्लाद लोहरा, समाजसेविका रितिका श्रीवास्तव, अभिजीत घोष, सुमित सिंह, रवि विश्वनाथ, सुशील सिंह,केशव राव, संजय हजारी, अशोक दास, सोनू शर्मा, गौरव राव, रवि राव, अमित पाठक, कौशल सिंह, आरती मुखी, आदित्य पंडित, सविता दास, लखी मुंडा, निशा, पिंकी प्रसाद, संध्या दास, नमिता उपाध्याय, पुष्पा निषाद, संतोष पांडे सक्रिय रूप से उपस्थित थे।

    अमरप्रीत सिंह काले छठ पूजा छठ महापर्व जंबू अखाड़ा समिति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत
    Next Article यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    Related Posts

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.