Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रखंड स्तरीय मेगा कैंप के सफल आयोजन की तैयारी के मद्देनजर बैठक सम्पन्न हुई
    Breaking News झारखंड

    प्रखंड स्तरीय मेगा कैंप के सफल आयोजन की तैयारी के मद्देनजर बैठक सम्पन्न हुई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 11, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
               
    आज उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता  में समावेशी शिक्षा अंतर्गत  जिले के सभी दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 मार्च से 26 मार्च तक प्रखंड स्तरीय मेगा कैंप के सफल आयोजन की तैयारी के मद्देनजर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से नोवल कोरॉना वायरस को देखते हुए कैंप में आने वाले दिव्यांग जनों के लिए हैंड सेनीटाइजर के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त द्वारा दिया गया। उपयुक्त में सिविल सर्जन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को कैंप में आने वाले दिव्यांग जनों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिव्यांग जनों के निबंधन हेतु अलग अलग काउंटर बनाने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को मेगा कैंप में दिव्यांग का प्रमाण पत्र साथ ही निर्गत करने का निर्देश दिया जिससे दिव्यांग जनों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला समाज कल्याण से दिव्यांग जनों को सहायतार्थ वॉलिंटियर्स मेगा कैंप में उपलब्ध रहने संबंधी निर्देश दिया गया। 12 मार्च को 12 घोड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र में दिव्यांग जनों के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।जिले में दिव्यांग जनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने जिनमें दिव्यांगता के प्रकार के आधार पर उन्हें सुनने वाले उपकरणों ट्राई साइकिल व्हीलचेयर वैशाखी व कृत्रिम अंग जैसी सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड स्तरीय आयोजित मेगा कैंप में दिव्यांग जनों को उपलब्ध कराया जाएगा। दिव्यांग जनों के लिए आयोजित मेगा कैंप में दिव्यांग का प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जाएगा वहीं जिन दिव्यांग जनों का आधार कार्ड भी बनाया जाएगा। मेगा कैंप में दिव्यांग जनों को चिकित्सा सहायता भी मुहैया कराया जाएगा।  12 मार्च से 26 मार्च तक सभी प्रखंडों में अलग-अलग दिन मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। दिव्यांग जनों के लिए आयोजित मेगा कैंप में हर उम्र के दिव्यांग जनों के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी। प्रखंडवार कैंप आयोजन कि तिथि इस प्रकार है।

    12/03/20 बहरागोड़ा प्रखंड में प्रखंड संसाधन केंद्र कार्यालय बहरागोड़ा

    13/03/20 चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत के एन जे विद्यालय

    14/03/20 धालभूम गढ़ प्रखंड में प्रखंड संसाधन केंद्र नरसिंह गढ़

    16/03/29  गुड़ाबांदा प्रखंड में जवलकाटा विद्यालय प्रांगण

    18/03/20 डुमरिया प्रखंड में पी एच सी के सामने

    19,/03/20 मुसाबनी प्रखंड में प्रखंड संसाधन केंद्र मुसाबनी

    20/03/20 घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत जगदीश चन्द्र  उच्च विद्यालय घाटशिला

    21/03/20 पोटका प्रखंड में पोटका प्रखंड कार्यालय

    23/03/20 पटमदा प्रखंड में प्रखंड संसाधन केंद्र जल्ला पटमदा

    24/03/20 बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोड़ाम

    26/03/20 जमशेदपुर और मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत समुदायिक केंद्र धातकीडीह जमशेदपुर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए हर दिन हर घंटा जनता को समर्पित:हेमन्त सोरेन
    Next Article उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा कल्याण विभाग एवं आईटीडीए की गहन समीक्षा की गई

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.